International Gandhi Peace Prize, 2018

Contents
अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार -International Gandhi Peace Award
What is Gandhi Peace Award ?
अंतराष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम पर दिया जाता है। सर्वप्रथम 1995 में ,यह पुरस्कार महात्मा गाँधी जी की 125 वीं जयंती पर भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया था।
गाँधी शांति पुरस्कार देने का उद्देश्य-
अंतरराष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार उन व्यकितयों या संस्थाओ को प्रदान किये जाते हैं जो अपना योगदान अहिंसा या अन्य गांधीवादी तरीको से सामाजिक ,आर्थिक ,राजनीतिक बदलाव में योगदान देते हैं। इस पुरस्कार को गाँधी जी द्वारा समर्पित आदर्शो को श्रद्धांजलि देने के लिए आरम्भ किया गया था।
इस पुरस्कार की घोषणा – What is the prize money for Mahatma Gandhi peace prize?
गाँधी शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ताओ का फैसला एक ज्यूरी द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री ,लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रधान न्यायाधीश और दो अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं। ज्युरी ऐसे प्रस्तावों पर विचार करती है जो संस्कृति मंत्रालय के कार्यालय द्वारा उस वर्ष के 30 अप्रैल तक प्राप्त किये गए है, जिसके लिए गाँधी शांति पुरस्कार दिया जाना है। इस पुरस्कार में एक करोड़ रुपये (10 million)की धनराशि नकद और एक प्रशस्ति पत्र ,एक बैच और हस्तशिल्प की एक वस्तु दिया जाता है।
अब तक अंतरराष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता-
List of All International Mahatma Gandhi Peace Prize-
- सर्वप्रथम यह पुरस्कार वर्ष 1995 तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति जूलियस नायरेरे को अफ्रीकी राष्ट्रवाद और समाजवाद को बढ़ाने के लिए दिया गया था।
- 1996 में यह सम्मान सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक अध्यक्ष एआर टी एरियारत्ने को मिला था।
- 1997 में यह सम्मान जर्मनी के गेरहार्ड फिशर को कोढ़ एवं पोलियो पर शोध के लिए मिला था।
- 1998 में यह पुरस्कार स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन को दुनिया भर में आदर्श आध्यात्मिक आंदोलन के लिए दिए गया था।
- 1999 में समाज सेवी बाबा आम्टे के नाम से मशहूर मुरीधर देवीदास आम्टेको कुष्ठ रोग से पीड़ित गरीब लोगो के पुर्नवास और सशक्तिकरण के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2000 में यह सम्मान नेल्सन मंडेला और ग्रामीण बैंक ,बांग्लादेश को सयुंक्त रूप से दिया गया था।
- 2001 में इस सम्मान के प्राप्तकर्ता उत्तरी आयरिश राजनीतिज्ञ और सोशल डेमोक्रेटिक एंड लेबर पार्टी के संस्थापक जॉन ह्यूम थे।
- 2002 में यह पुरस्कार भारतीय संस्कृति को समर्पित शैक्षिक ट्रस्ट भारतीय विद्या भवन को दिए गया था।
- 2003 में यह सम्मान चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति वैक्लेव हैवेल को प्रदान किआ गया था।
- 2004 में यह सम्मान मार्टिन लूथर किंग की पत्नी कोरेट्टा स्कॉट किंग को दिए गया था।
- 2005 में दक्षिण अफ्रीका के क्लेरिक एवं सक्रिय डेस्मंड टूटू गाँधी शांति पुरस्कार के विजेता थे।
- 2009 में यह पुरस्कार The childrens legal centre को दुनिया में बाल मानवाधिकार को बढ़ावा देने क लिए दिया गया।
- 2013 में यह सम्मान पर्यावरणवादी और सामाजिक कार्यकर्ता चंडीप्रसाद भट्ट को प्रदान किआ गया था।
- 2014 में यह सम्मान भारतीय अंतरिक्ष अनुशंधान संगठन (ISRO) को अंतरिक्ष के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया था।
- 2015 के लिए कन्याकुमारी के विवेकानंद केंद्र को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
- 2016 के गाँधी शांति पुरस्कार लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन को देश भर में बच्चों को मिड डे मील वितरण और सुलभ इंटरनेशनल को सिर पर मैला ढोने से मुक्ति दिलाने के लिए संयुक्त रूप से दिया गया।
- 2017 में एकल अभियान ट्रस्ट को आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में योगदान हेतू चुना गया।
- 2018 में भारत सहित दुनिया भर में कुष्ठरोग निवारण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूत योहेई ससाकावा को इस पुरस्कार से नवाजा गया।




