Lockdown 2.0 Guidelines In Hindi | विश्व भर में COVID-19 Pandemic का कहर
Lockdown 2.0 Guidelines In Hindi| दोस्तों Lockdown 2.0, 3 May तक बढ़ चुका है और लॉकडाउन 2.0 पर नई गाइडलाइंस आयी है जो गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है, Lockdown 2.0 के New दिशा निर्देश, और आज हम इसी नए Lockdown 2.0 Guidelines को हिंदी में जानेंगे

दोस्तों, आपको पता ही है Coronavirus एक Pandemic बीमारी बन चूका है और यह पूरी दुनिया में फ़ैल गयी है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में Lockdown 2.O को देश भर में 19 दिनों के लिए बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। 20 अप्रैल तक हर राज्य को परखा जायेगा जहां स्थिति सामान्य लगेगी वहां कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश इस प्रकार हैं– Lockdown 2.0 Guidelines In Hindi:
- सभी सार्वजनिक स्थानों कार्यस्थलों पर Face Cover करना अनिवार्य है ।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय होगा।
- सभी सामाजिक ,राजनीतिक, खेल,धार्मिक समारोह, धार्मिक स्थल, प्रार्थना स्थल 3 मई तक बंद रहेंगे।
- 3 मई तक स्विमिंग पूल,थिएटर और बार जाने की इजाजत नहीं है।
- सभी शैक्षणिक व प्रशिक्षण संस्थान , जिम ,शॉपिंग मॉल ,सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे।
- साथ ही टैक्सी सेवाएं व् कैब सेवाओं को भी 3 मई तक इजाजत नहीं दी गयी है।
Contents
Lockdown 2.0 Guidelines में किसको किसको कुछ शर्तों पर अनुमति होगी-
- खेती से जुड़ी सभी गतिविधियां चालू रहेंगी। किसानों और कृषि मजदूरों को हार्वेस्टिंग ( कटाई ) से जुड़े काम करने की छूट रहेगी।
- कृषि उपकरणों की दुकान ,उन्हें मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खुली रहेंगी।
- खाद ,बीज, कीटनाशकों के निर्माण और वितरण की गतिविधियां चालू रहेंगी ,इनकी दुकानें भी खुली रहेंगी।
- कटाई से जुड़ी मशीनों के एक राज्य से दूसरे राज्य में मूवमेंट पर कोई रोक नहीं रहेगी।
- आवश्यक सेवाओं के लिए यात्रा की इजाज़त रहेगी।
- शारीरिक दूरी व फेस मास्क के साथ मनरेगा के तहत काम करने की इजाजत रहेगी।
- पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
- प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, डीटीएच व केबल सेवाओं को इजाजत रहेगी।
- इमरजेंसी के हालत में चार पहिया वाहन में ड्राइवर के अलावा केवल एक ही व्यक्ति रहेगा।दुपहिया से चलने पर केवल व्यक्ति जा सकेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा।
- हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लिनिक, डिस्पेंसरी, केमिस्ट शॉप ,मेडिकल लैब खुले रहेंगे। पैथ लैब, दवाई से जुड़ी कंपनी खुली रहेंगी।
- सभी बैंक, एटीएम आदि भी खुले रहेंगे। पोस्ट ऑफिस, एलपीजी,पेट्रोल – डीजल सप्लाई जारी रहेगी।
उम्मीद करते है अब आप जान चुके होंगे इस नए Lockdown 2.0 Guidelines को जो गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है
इस Coronavirus से निपटने के लिए Aarogya Setu App इस्तेमाल करे और दुसरो को भी इसे इस्तेमाल के लिए प्रेरित करे।
विश्व भर में अब तक Coronavirus की स्थिति-
दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 119,702 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही संक्रमित व्यक्तिओं की संख्या भी बढ़कर 1,925,224 तक पहुंच गई है। अब तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या 447,948 है। इस वायरस की संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देशों में USA,Spain,Italy,France,Germany है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल थे ,परंतु इलाज़ के बाद वे ठीक हो चुके है। भारत में अब तक Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या 7447 हो चुका है। कुल cases में 643 मरीज ठीक हुए ,और 239 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन फ़िलहाल कहा जा है कि भारत में अब तक संक्रमण Community Transmission यानि Stage 3 तक नहीं पहुंचा है।
COVID -19, Coronavirus Latest Update Visit Here: WorldoMeter Coronavirus
China में सबसे पहले फैला था Coronavirus-
इस महामारी की शुरुआत एक नए किस्म के Coronavirus के संक्रमण के रूप में मध्य चीन के Wuhan शहर में हुई। ऐसा देखा गया कि मध्य दिसंबर 2019 में बहुत से लोगों को बिना किसी कारण निमोनिया होने लगा और पीड़ित लोगो में से अधिकतर लोग Wuhan Seafoods Market में मछलियां और विभिन्न जीवित पशुओं को बेचते थे।चीनी वैज्ञानिकों ने बाद में की Coronavirus एक नई नस्ल की पहचान की जिसे 2019- nCoV प्रांरभिक पदनाम दिया गया। 23 Jan 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (Health Emergency) घोषित करने का फैसला किया।
Novel Coronavirus के Symptoms-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है। उनके अनुसार coronavirus आपके फेफड़ों को संक्रमित करता है। इससे संक्रमित व्यक्ति को साँस लेने में परेशानी होती है। इसके दो मूल लक्षण है- बुखार और सुखी ख़ासी। कोरोना में होने वाली ख़ासी लगातार आती है और खासी के साथ बलगम आती है। इस वायरस के कारन शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है।
फिलहाल Coronavirus (COVID-19) को रोकने के लिए किसी तरह का टीका नहीं बना है परन्तु इस बीमारी से कुछ एहतियात बरत कर खुद को बचाने के साथ इसे फैलने से भी रोक सकते है तो आइए बात करते हैं,
Coronavirus (COVID-19) से हम खुद को कैसे सुरक्षित रखें –
- इसके लिए आप समय-समय पर नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोए या अल्कोहल वाले Hand Sanitizer का उपयोग करे।
- खांसते या छींकते समय Disposable Tissue Paper से या कोहनी को मोड़कर ,अपनी नाक और मुँह को ढ़के। बार बार अपने हाथ को चेहरे पर ले जाने से बचें।
- जो लोग बीमार हैं उनसे एक मीटर या तीन फ़ीट की दुरी बनाये रखें।
- अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें, घर पर ही रहें और अगर आप बीमार हैं तो,खुद को परिवार के सभी लोगो से अलग रहें।
इसे भी पढ़े
Ambedkar Jayanti 2020, 14 April – Dr. Bhim Rao Ambedkar Jayanti
WhatsApp Face Lock | WhatsApp Face Id Android in Hindi
Coronavirus से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां-
- इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने COVID-19 परीक्षण के लिए ट्रनेट (TrueNat) के उपयोग को मान्य किया किया है। यह एक मशीन है जिसका उपयोगं टीबी बीमारी के लिए किया जाता है। परंतु अब इसका इस्तेमाल Coronavirus के लिए भी किया जा सकेगा। और ऐसा कहा जा रहा है कि BCG टिका लिए व्यक्ति को Coronavirus होने की सम्भावना कम है।
- अहमदाबाद रेलवे स्टेशन “Walk Through Mass Sanitizing Tunnel” स्थापित करने वाला रेलवे स्टेशन गया है।
- भारत सरकार सुरक्षा स्टोर नामक 20 लाख खुदरा दुकानों की एक श्रृंखला स्थापित की योजनाबना रही है। इसके तहत दुकानों को Sanitize किया जायेगा।
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार भारत में 40 करोड़ लोग Coronavirus की वजह से गरीब हो सकते है।
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रव्यापी Lockdown के दौरान ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक समिति की गठन की है।
- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (SERB) ने Coronavirus की रोकथाम के लिए एक विशेष प्रकार का जेल (Gel) आईआईटी बॉम्बे संस्थान के साथ मिलकर तैयार किया है।
- Coronavirus से निपटने के प्रयासों के तहत , केंद्र सरकार तमिलनाडु के साथ आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वायरस रिस्पांस सिस्टम सेवा (IVRS) शुरू की है।
तो आज हमने आपको बताया गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश यानी Lockdown 2.0 Guidelines जो हम सभी को Follow करना चाहिए और हमें इस नए दिशा निर्देश का सम्मान करना चाहिए । अगर आपको यह Article पसंद आया तो निचे हमे Comments करके जरूर बताये और और आप हमे Follow कर सकते है Facebook, Twitter, Instagram पर।
All the knowledge given on same place related to one topic. Good collection!!